पूर्व सीएम अशोक गहलोत धौलपुर जाने के लिए ट्रेन से भरतपुर पहुंचे और यहां से कार के द्वारा धौलपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूर्व सीएम ने सीएम भजनलाल शर्मा के लिए कहा कि वह अच्छे व्यक्ति हैं। नए-नए सीएम बने हैं, अगर उनकी पार्टी उन्हें काम करने देगी तो, उनके जो गलत बयान आ रहे हैं। वह आना बंद हो जाएंगे, जिसके बाद वह पूरे कॉन्फिडेंस से काम कर पाएंगे। हम चाहते हैं वह पांच साल सीएम रहें, जिससे वह व्यक्ति ईमानदारी से काम कर सके।
सीएम भजनलाल शर्मा ने बयान दिया था कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत 10 किलोमीटर भी हेलीकॉप्टर से चलते थे, जिसको लेकर गहलोत ने कहा कि अभी उन्हें ज्ञान नहीं है। कोई 10 किलोमीटर हेलीकॉप्टर से चल सकता है क्या। सीएम के भाषणों में गलत बयानों पर गहलोत ने कहा कि वह अच्छे व्यक्ति हैं। नए-नए सीएम बने हैं, अगर उनकी पार्टी उन्हें काम करने देगी तो, उनके जो गलत बयान आ रहे हैं, वह आना बंद हो जाएंगे। इसके बाद वह पूरे कॉन्फिडेंस से काम कर पाएंगे।
गहलोत ने कहा, हम चाहते हैं, वह पांच साल सीएम रहें, जिससे वह व्यक्ति ईमानदारी से काम कर सके। सरकार को रिमोट पर चलकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। बीजेपी द्वारा कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस तबादला उद्योग चलाती थी, जिस पर गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री जब शपथ लेता है तो उन्हें संविधान के अंदर अधिकार मिलते हैं। उसे भी आप रिमोट कंट्रोल पर चलाओ तो यह लोकतंत्र की हत्या है। आप मुख्यमंत्री को हटा सकते हो, पार्टी हाईकमान ने राजेंद्र को हटाया है, अलग बात है। मंत्रियों को आप स्विच ऑफ कर सकते हो, लेकिन ऑथेंटिक कम नहीं कर सकते। जो प्राइवेट सेक्रेटरी लगते हैं, उन्हें आप अलाउ नहीं कर रहे हो, चीफ सेक्रेटरी वह पूरी तरह डिस्टर्ब कर रहा है। मंत्री जाकर गिड़गिड़ाते हैं उनके सामने, मैंने खाली आगाह किया है। इससे गवर्नेंस पर फर्क पड़ता है।
सीएम को कोई अधिकार नहीं दिया, प्रदेश की जनता कहती है। तीन महीने हो गए हैं, सरकार कौन चला रहा है पता नहीं लग रहा है। भरतपुर के ही लोग डेमोनाइज हैं। भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बन गए, उन्हें कोई अधिकार नहीं दिया जा रहा है। वह रिमोट से क्यों चल रहे हैं। प्रदेश में रेप की घटनाएं हो रही हैं। हमारे ऊपर आरोप लगते हैं। प्रदेश रेप की राजधानी बन गई। राजधानी अब बनी गई है। हालात बहुत गंभीर हैं, घटनाएं हो रही हैं कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गहलोत ने कहा, गलत ब्लड़ चढ़ाने से 25 साल के लड़के की मौत हो गई। उनके पास एंबुलेंस के पैसे नहीं थे। यह सरकार का धर्म नहीं है की, गलत बल्ड चढ़ा तो लापरवाही अस्पताल की है। एक अधिकारी को सस्पेंड किया, दो को APO किया उससे क्या हुआ। अब परिवार का क्या होगा। मरने वाला अकेला बेटा था।
पांच हजार राजीव गांधी युवा मित्र बैठे हैं। उनका कसूर क्या है। वह घर-घर जाकर बताते थे स्कीमों का लाभ मिला या नहीं मिला। वह काम अब भी कर सकते थे। राजीव गांधी के नाम से आपत्ति है, आप नाम हटा दो। प्रदेश में ऐसी एक के बाद घटनाएं हो रही हैं। चीफ सेकेट्री को अधिकार नहीं है वह कि वह सारे काम सीएम का करे।
लोकसभा चुनावों पर गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनावों की बहुत अच्छी तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा महामंत्री प्रदेशभर के अंदर घूम रहे हैं। माहौल बना रहे हैं। माहौल बन रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह फैला हुआ है। हम अधिकांश सीटें जीत जाएंगे।
ERCP के MOU के बाद भी कोई पानी नहीं मिलने वाला
सीएम भजनलाल शर्मा ने बयान दिया था कि कांग्रेस सरकार के मिस रूल से जनता को सुविधाएं नहीं मिल पाई, जिस पर गहलोत ने कहा कि और वह क्या कहेंगे। अगर हमने गलती की है तो जनता ने आपको मौका दे दिया। अब आप कुछ नया करो, आप ERCP और जमुना का पानी को लेकर आप जिस तरह डींगे हांक रहे हो। यहां कोई पानी नहीं आने वाला। भारत सरकार का मध्यप्रदेश के साथ MOU हुआ है, वह सार्वजनिक नहीं कर रहे। आज तक कभी कोई MOU गुप्त नहीं रहा। MOU पब्लिक के लिए होता है। हम विपक्ष में हैं, इसलिए हम उन्हें कमियां बताएंगे। हमारी स्कीमों को कमजोर किया जा रहा है। तीन महीने से मनरेगा का पेमेंट नहीं हो रहा है। मेरा आग्रह है कि गुड गवर्नेंस के लिए सीएम हमारी स्कीमों को आधार बनाएं।