फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur Crime News: BJP पार्षद पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पैरों में लगीं गोलियां; इलाज जारी

Wed, 06 Nov 2024 07:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

डीग एसपी अखिलेश शर्मा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए तेजी से काम कर रही है। पार्षद पर गोली चलाने वालों का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल भाजपा पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में डीग के भाजपा पार्षद मुकेश कुमार पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर दी। फायरिंग में पार्षद के दोनों पैरों में गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पार्षद को पहले डीग अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रैफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। पार्षद मुकेश कुमार अपने काम निपटाकर नगर परिषद से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कोतवाली थाना क्षेत्र के अऊ दरवाजे के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पांच गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो गोलियां मुकेश कुमार के पैरों में लगीं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पहले भी हो चुका है हमला
पार्षद मुकेश कुमार ने बताया कि हमला करने वालों में साहब सिंह, जीतू, और उनका एक साथी शामिल थे। उन्होंने कहा कि साहब सिंह उनसे पुरानी रंजिश रखता है और इसी के चलते उसने उन पर यह हमला करवाया। चार साल पहले भी इन बदमाशों ने उनके परिवार पर फायरिंग की थी, जिसमें उनके परिवार के तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे
घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। डीग के एसपी अखिलेश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हमलावर स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। उनमें हिस्ट्रीशीटर जीतू भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सख्त कार्रवाई की जाएगी
डीग एसपी अखिलेश शर्मा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए तेजी से काम कर रही है। पार्षद पर गोली चलाने वालों का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें