फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News : सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में जा घुसी कार, हादसे में एक की मौत, घायलों में दो की हालत गंभीर

Wed, 06 Nov 2024 10:30 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

कल शाम वृंदावन से लौट रहे एक परिवार की कार स्कूल बस से टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पूरा परिवार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नसवारा गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में मंगलवार को शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें वृंदावन से लौट रहे एक परिवार की कार खड़ी स्कूल बस से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


हादसे के बारे में जानकारी देते हुए रिश्तेदार शशिकांत ने बताया कि जयपुर के प्रताप नगर निवासी जगदीश (65) अपनी पत्नी लक्ष्मी (60), बेटे मुकेश (40), बहू रीना और दो पोतियों काशवी (13) और आरवी (7) के साथ वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। शाम करीब 5 बजे यह परिवार वृंदावन से जयपुर लौट रहा था। जैसे ही वे हलैना के नसवारा गांव पहुंचे, सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस में उनकी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर हलैना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें भरतपुर रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई, जबकि रीना और जगदीश की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायल फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें