घटना की जानकारी देतीं पीड़ित महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
डीग जिले के नगर में एक महिला को फेरी करने वाले तीन युवकों से सामान और कपड़ा लेना भारी पड़ गया। बदमाश महिला के हाथ से 13 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए, जिसकी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना पाकर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच प्रक्रिया में जुट गई।
पीड़ित मिथलेश ने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार होकर तीन युवक कपड़ों की फेरी करते हुए आए। तीनों हमारे पड़ोस में किरण देवी महिला के घर आए। हम उनसे लैगी और अन्य सामान खरीदने लगे। तभी किरण देवी ने मुझसे पैसे मांगें, मैं किरण देवी को जब पैसे दे रही थीं तभी फेरी करने वाले हमारे हाथ से 13 हजार रुपये छीनकर भाग गए।
इसके बाद महिलाओं ने मोहल्ले में शोर मचा दिया। इस दौरान तीनों युवक भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भागने में सफल हो गए। अब नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।