फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: वीसी पर लगाए धांधली के आरोप, बर्खास्तगी की मांग

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते विद्यार्थी परिषद के पदा​धिकारी
विज्ञापन
भरतपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सह मंत्री नितेष चौधरी ने एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजन किया। उन्होंने बृज विश्वविद्यालय में हो रही अनियमितताओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि कुलपति के भ्रष्टाचार की जांच करा उन्हें बर्खास्त किया जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


नितेश ने कुलपति पर धांधली के आरोप लगाए। कहा कि कमीशन लेकर निजी आदमी को अधिक रेट में टेंडर दे दिया है। विद्यार्थी को फेल कर देते हैं, जांच का फॉर्म डलवाकर रुपये वसूलते हैं। आरोप लगाया कि बस टावर को दोगने से अधिक कीमत में बनवाया गया है।

फीस बढ़ाकर जिन विद्यार्थियों से वसूली की गई थी, उसे अब तक वापस नहीं किया है। छात्रसंघ अध्यक्ष पवन चिकसाना ने बताया कि कुलपति ने संविदा भर्ती के नाम परिचितों को लगा लिया है। वाहनों को विवि के अधिकारी अपने निजी उपयोग में ले रहे हैं। छात्रा कॉलेजों की इकाई अध्यक्ष अंजलि फौजदार मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें