फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
साहिल-फाइल फोटो
विज्ञापन
भरतपुर। डीग जिले के कामां क्षेत्र के कनवाड़ी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसे लेकर गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजन का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे चोरी के शक में पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि युवक चोरी करते समय छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत हुई है। घटना के बाद गुस्साए परिजन और लोगों ने कोसी चौराहे पर प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

गांव पालड़ी निवासी साहिल गत रात गांव कनवाड़ी में एक सगाई समारोह में डीजे देखने गया था। पिता शाहिद ने आरोप लगाया कि लौटते समय गांव के नामजद 10 लोगों ने उसे चोरी के शक में पकड़ लिया। सुबह परिजन को फोन कर बुलाया गया। वे जब तक पहुंचे साहिल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को गांव के कन्हैया नामक व्यक्ति के बंद मकान में छिपा दिया गया।
विज्ञापन


वहीं कनवाड़ी गांव के लोगों का कहना है कि साहिल एक दुकान में चोरी कर रहा था। भागते समय छत से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। साहिल की मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कामां कस्बे के कोसी चौराहे पर प्रदर्शन कर एक घंटे तक जाम लगाए रखा। साहिल की शादी तीन साल पहले हुई थी। वह खेती का काम करता था। परिवार में पत्नी और पांच भाई-बहन हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीआईजी राजेश कुमार मीणा बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी दी थी कि युवक किसी मकान में सुबह चोरी कर रहा था। लोगों के जागने पर भागते समय गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें