फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा: मोदी

विज्ञापन
करौली में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी।
विज्ञापन
धौलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी भ्रष्टाचारियों को जेल जाना होगा। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने खासकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उसे परिवारवाद के साथ भ्रष्टाचार की पार्टी बताया। प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को धौलपुर-करौली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के समर्थन में करौली में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने करीब 31 मिनट के संबोधन में कहा कि करौली और धौलपुर की धरती भक्ति और शक्ति की है। यहां की रज को सिर पर धारण करते हैं। आगामी 4 जून को क्या परिणाम आएगा, यहां स्पष्ट दिख रहा है। करौली बता रहा है कि 4 जून को 400 पार। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया था।

भाजपा ने किसान सम्मान निधि के तहत करौली और धौलपुर के सवा तीन लाख किसानों के खाते में सवा सात सौ करोड़ रुपये भेजे हैं। पहले मोटे अनाज की पैदावार करने वाले किसानों को कोई नहीं पूछता था, लेकिन अब इसे सुपर फूड और श्रीअन्न के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


आदिवासी और दलित महिलाओं को नहीं दिया सम्मान
पीएम ने कहा, कांग्रेस ने आदिवासी और दलित महिलाओं को न कभी सम्मान दिया न अवसर। भाजपा ने जनधन योजना, शौचालय, पक्के घर दिए। इनमें ज्यादातर महिलाओं के नाम हैं। उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से बचाया। अब लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को समृद्ध बना या जा रहा है।
जिस ईआरसीपी योजना को कांग्रेस ने लटकाया, उसी योजना को 100 दिन के कार्यकाल में राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पूरा किया। करौली मदनमोहनजी की नगरी है। यहां रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर बरसाए गए। जबकि इसी धौलपुर ने राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर भेजे। उन्होंने जनता से सवाल किया क्या कांग्रेस का यह पाप माफी लायक है। इसलिए 19 अप्रैल को फूल पर बटन दबाओ, ताकि इनको पापों की सजा मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें