फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: सेना के जवानों ने पुलिस के साथ किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर सालाबाद रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने राजधानी एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर लेटकर जान दे दी। युवक विश्वेंद्र जाटव (21) पुत्र पूरन सिंह पास के ही गांव पन्नीपुरा का रहने वाला था। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


रेलवे पटरियों के रखरखाव का काम कर रहे ट्रैकमैन ने आरपीएफ को ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। आरपीएफ ने बयाना कोतवाली थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। कोतवाली पुलिस ने बयाना सीएचसी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया।

जांच अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि गांव पन्नीपुरा निवासी विश्वेंद्र अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। वह बृहस्पतिवार सुबह ही ट्रेन से बयाना रेलवे स्टेशन पर उतरा था। यहां दूसरी ट्रेन से कैलादेवी झील का बाड़ा होते हुए गांव पहुंचा। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही विश्वेंद्र परिजन से कैलादेवी मेला देखने जाने की बात कहकर भाई अनिल की बाइक लेकर निकल गया।
विज्ञापन


इसके करीब एक घंटे सुबह करीब 11 बजे बयाना- भरतपुर रेल मार्ग स्थित सालाबाद और कैलादेवी रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर विश्वेंद्र सिंह का शव पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि विश्वेंद्र त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस के आने पर ट्रैक पर लेट गया था, जिससे कटकर उसकी मौत हुई है। बाइक ट्रैक के पास खड़ी मिली। पिता पूरन सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें