फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला की भेष में भागने की फिराक में था इनामी

Wed, 31 Jul 2024 07:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Rajasthan: भरतपुर शहर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में एक 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का भेष रखकर कहीं भागने की फिराक में था। 
 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मथुरा बाईपास के पास तुहिया तिराहे पर खड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


थाना अधिकारी हनुमान सहाय ने बताया कि 3 फरवरी को टोटपुर से तुहिया के बीच पुलिया के पास से शुभम सिंह 24 निवासी मुढौता थाना सेवर को चार देसी कट्टा और 1 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बारे में जब आरोपी से पूछताछ की तो, आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियार करतार सिंह निवासी रावजी का नगला थाना सेवर से खरीदकर लाया है। जिसके बाद करतार फरार था। पुलिस ने आरोपी के ऊपर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस करतार सिंह की तलाश कर रही थी। आज पुलिस को सूचना मिली कि करतार महिला के भेष में कहीं भागने की फिराक में है। तब पुलिस ने आरोपी को तुहिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें