उच्चैन थाना क्षेत्र में एक रेप पीड़िता द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। तीन माह पहले पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि तीन आरोपियों को छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मृतका के पति ने बताया कि 26 अक्तूबर को चार लोगों के खिलाफ उच्चैन पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन एक आरोपी को जेल भेजा और तीन आरोपियों को इन्वॉल्व नहीं होने के चलते छोड़ दिया। जो तीन आरोपी बाहर थे, वह लगातार पत्नी पर टांट कस रहे थे, उससे तंग आकर उसने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
क्या था मामला
महिला के पति ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन पड़ोसी ने उसकी पत्नी का नहाते हुए का वीडियो बना लिया। उसी दिन जब महिला अपने घर से खेत पर जा रही थी तो पड़ोसी ने उसे रोक लिया और उसे उसके अश्लील वीडियो फोटो दिखाए। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने किसी को वीडियो फोटो के बारे में बताया तो, वह महिला कर उसके बेटे को जान से मार देगा। महिला के फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के पड़ोसी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। नवंबर में महिला के पति और बच्चे जयपुर चले गए। आरोपी महिला के पीछे जयपुर पहुंच गया और उसके अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर जयपुर के होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया।