फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
भरतपुर। बयाना-रुदावल राज्य राजमार्ग पर गांव ब्रह्मबाद के पास बृहस्पतिवार देर रात हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से घुस गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार युवक और तीन बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


कार के एयरबैग खुलने से जनहानि होने से बच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बयाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। करौली जिले के टोडाभीम थाने के माधोपुरा निवासी दौलत राजपूत (22) पुत्र सुमेर सिंह, दौसा के मानपुर सिकंदरा निवासी गुड्डू (11) पुत्र मोहन सिंह राजपूत उसका छोटा भाई वंश (8) पुत्र मोहन राजपूत और महुआ निवासी प्रद्युम्न (5) पुत्र शत्रुघ्न राजपूत कार से बसेड़ी (धौलपुर) बरात में शामिल होने जा रहे थे।

रात करीब 11 बजे बयाना से निकलते ही ब्रह्मबाद गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार सड़क सहारे खड़ी बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली के पीछे जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयर बैग खुल गए। जांच अधिकारी सोरन सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें