फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: गृह क्लेश से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, नशेड़ी पति करता था मारपीट

Thu, 06 Jul 2023 04:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक विवाहित महिला ने आत्महत्या कर लिया। मृतक महिला के पिता का आरोप है कि दामाद नशे में बेटी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव बांसी बिरहना में गृह क्लेश से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिस पर चिकसाना थाना पुलिस ने मृतका के शव का जिला आरबीएम अस्पताल मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


मृतका के पिता बंटू ने आरोप लगाया है कि उसकी मृत बेटी सरिता के साथ उसका पति आए दिन दारू पीकर मारपीट करता था, जिसके चलते यह घटना घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा गांव निवासी बंटू ने अपनी दो बेटियों की शादी बांसी बिरहना निवासी महेन्द्र के पुत्रों के साथ की थी, जिसमें बड़ी बेटी चन्द्र रेखा की शादी बंटू से वहीं छोटी बेटी सरिता की शादी दिनेश के साथ की थी। दिनेश मेहनत मजदूरी का कार्य किया करता है। पहले वह अपनी पत्नी सरिता के साथ जयपुर रहकर कार्य करता था। लेकिन सरिता की तबियत की खराब होने पर वह वापस अपने गांव आ गया था और यहीं रहकर मजूदरी का कार्य करता था।

सरिता ने स्वास्थ्य ठीक होने पर अपने पति दिनेश को वापस जयपुर चलकर वहीं काम करने को कहा। लेकिन दिनेश ने यहीं काफी कार्य होने की बात कहकर टाल दिया, जिसे लेकर दोनों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को दिनेश पास ही के गांव खेमरा में मजदूरी का कार्य करने गया था। पीछे से सरिता ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली, जिस पर घर में कोहराम मच गया। सरिता के परिजन सरिता को जिला आरबीएम अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इस पर मृतका के शव को जिला आरबीएम अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, घटना की जानकारी मृतका के पिता को दी गई, जिनके आने के बाद चिकसाना थाना पुलिस ने मृतका के शव का जिला आरबीएम अस्पताल मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

वहीं मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसका दामाद दिनेश आए दिन शराब पीकर सरिता के साथ मारपीट करता था, जिसे लेकर कई बार दिनेश को समझाइस की गई कि ऐसा न किया करे। लेकिन दिनेश पर इसका कोई असर ही नहीं होता था। हो सकता है कि रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर उसकी बेटी सरिता ने यह कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें