फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: बड़ी वारदात की साजिश? हार्डकोर अपराधी विनोद पथैना समेत गैंग को दबोचा, हथियारों का जखीरा बरामद

Sat, 23 May 2026 10:35 AM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

मथुरा गेट थाना पुलिस ने हथियारों से लैस हार्डकोर अपराधी और उसके गैंग को दबोचकर बड़ी वारदात की साजिश नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से पिस्टल, देसी कट्टे और कारतूस समेत बुलेटप्रूफ जैकेट मिले हैं।
विज्ञापन
हार्डकोर अपराधी विनोद पथैना समेत गैंग हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में मथुरा गेट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी विनोद पथैना और उसके गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, देसी कट्टे, कारतूस, तलवार और बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैंग किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।

विज्ञापन


मथुरा गेट थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने बताया कि आईजी कैलाश विश्नोई के निर्देशन में डीएसटी टीम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सारस चौराहे स्थित एक होटल में विनोद पथैना अपने साथियों के साथ ठहरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने होटल पर दबिश दी और गैंग लीडर विनोद पथैना समेत उसके साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान विनोद पथैना के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 12 कारतूस, होल्स्टर, तलवार और बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद हुई। पुलिस का मानना है कि बुलेटप्रूफ जैकेट मिलने से यह साफ संकेत मिलता है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात या संभावित पुलिस मुठभेड़ की तैयारी में थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रात को खुद की रिटायरमेंट पार्टी से लौट रहे थे प्रिंसिपल, लापरवाही ने ली जान; कौन है हादसे का असली जिम्मेदार?

पुलिस के अनुसार आरोपी केशव के कब्जे से भी एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं घनश्याम, गंगासहाय, जितेंद्र, अशोक और हाकिम को गैंग का सक्रिय सदस्य बताया गया है। मौके से जमीन विवाद से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं, जिससे पुलिस को आशंका है कि गैंग जमीन कब्जाने या किसी गंभीर अपराध की साजिश रच रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि जिस होटल में गैंग ठहरा हुआ था, उसका मालिक जगदीश भी इस गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जगदीश पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान वह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 25 मई तक तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए और वे किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। साथ ही गैंग के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें