फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: परचून की दुकान में लगी आग, आठ दमकल ने चार घंटे में पाया आग पर काबू, लाखों रुपये का नुकसान

Tue, 09 May 2023 09:32 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले में नगर निगम के सामने एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को बेकरी के बगल में परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की वजह से बेकरी के. गोदाम में रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। बेकरी के ऊपर बेकरी मालिक का परिवार भी रह रहा था। गनीमत यह रही कि उन्हें समय पर घर से नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन
परचून की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर नगर निगम के सामने सेवा बेकरी को दो भाई अन्नू और सुरेश चलाते हैं, जिसमें एक भाई सुरेश परचून की दुकान करता है और यह दुकान काफी लंबी थी। इसके पीछे ही बेकरी का गोदाम था, जहां पर बेकरी का केक बिस्किट पिज्जा बर्गर पेटीज आदि बेकरी का सामान बनाया जाता था। बेकरी के ऊपर ही उन्होंने मकान बनाया हुआ है। जहां उनका परिवार रहता है।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार रात 10 बजे दोनों भाई अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए, तभी बेकरी के बगल में परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग दुकान में लग गई। आग लगने का पता बेकरी मालिक को नहीं लगा, जबकि बेकरी मालिक का परिवार बेकरी के ऊपर ही था। एक राहगीर ने बेकरी में आग लगते हुए देखा तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बेकरी मालिक के परिवार को समय से नीचे उतार लिया गया।

तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। दमकल के कर्मचारी आग बुझाने में लग गए। बेकरी में एक सिलेंडर रखा था। उसमें आग पकड़ ली और करीब एक बजकर 30 मिनट पर तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया, जिससे बेकरी की पट्टियां टूट गईं। गनीमत यह रही कि, परिवार के लोगों को पहले ही उतार लिया गया था। घटना की सूचना पर ADM सिटी बीना महावर और नगर निगम के आयुक्त सुभाष चंद्र गोयल मौके पर पहुंच गए। करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें