फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: बयाना में पथकर नाके को लेकर विवाद, लोगों ने नाके को जलाया, पुलिस तैनात

Wed, 28 Jun 2023 10:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur News: राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना में कुंडा तिराहे पर स्थित पथकर नाके को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए लोगों ने नाके पर आग लगा दी। घटना स्थल पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के बयाना में कुंडा तिराहे पर पथकर नाके को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पथकर चुकाने के विवाद में कस्बे के कुंडा तिराहे पर बने नाके में लोगों ने आग लगा दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक पथकर नाका जलकर खाक हो चुका था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि बयाना नगर पालिका द्वारा निविदा जारी कर शहर में पथकर नाका लगाया गया है, जिसके संचालकों कि पास के ही शेरगढ़ गांव के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर 200-250 ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पथराव किया और तोड़फोड़ कर आग लगा दी। एतिहात के तौर पर फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

कुछ दिन पहले भी नाके पर विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा घटना को लेकर मामला दर्ज नहीं कराया गया है। नगर पालिका द्वारा शहर से गुजरने वाले मालवाहक वाहनो से पथकर वसूली की जाती है। उसी को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें