फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur Crime: स्पेशल DST टीम ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया, अलवर-नगर में 24 मामले दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 01:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले में DST टीम ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 24 मुकदमे दर्ज हैं और वह आरोपी कई साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर की DST टीम ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नगर और अलवर में 24 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी कई साल से फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। DST टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे नगर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


भरतपुर पुलिस की स्पेशल DST टीम के प्रभारी मुकेश कुमार को सूचना मिली कि नगर थाने का वांछित आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र अलवर से नगर की तरफ आ रहा है। उसके बाद DST टीम ने नगर इलाके के इंद्रा सर्किल पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद फिर से सूचना मिली कि, जीतू टोल की तरफ से खखावली गांव की तरफ पैदल-पैदल आ रहा है। तभी दूसरी टीम खखावली से आगे पहुंची तो वहां एक व्यक्ति पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जीतू को रुकने का इशारा किया।

पुलिस को देख बदमाश खेतों की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा। बदमाश से उसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम जीतू उर्फ जितेंद्र उम्र 22 साल निवासी पेंड़का थाना नगर बताया, जिसे गिरफ्तार कर नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ अलवर और नगर में 24 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें