फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतुपर: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी पकड़े गए

Tue, 20 Oct 2026 04:11 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

भरतपुर के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजवीर उर्फ मग्गो और नीरज जाटव की गिरफ्तारी के बाद मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस की टीम मामले से जुड़े अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों से पूछताछ
भुसावर सीओ कैलाश चौधरी ने बताया कि भड़ाना हत्याकांड में शामिल वांछित आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सोमवार शाम कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजवीर उर्फ मग्गो और नीरज जाटव के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अलग स्थानों से पकड़े गए आरोपी
भुसावर सीओ ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है। इनमें से आरोपी राजवीर उर्फ मग्गो को करौली जिले के सूरौठ कस्बे से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे आरोपी नीरज जाटव को डीग जिले में मथुरा बॉर्डर के पास से पकड़ा गया है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से जुड़े घटनाक्रम और मामले में उनकी कथित भूमिका की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक पर हुए हमले के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी और अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: उदयपुर में दशहरे का भव्य आयोजन, 100 फीट के रावण के साथ जलेगा मेघनाथ-कुंभकर्ण का पुतला
विज्ञापन


क्रशर विवाद में हुई थी हत्या
यह पूरी घटना 11 अक्तूबर की रात की है। वैर क्षेत्र के भौंडा गांव में क्रशर विवाद को लेकर पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर हमला हुआ था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल भड़ाना को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां जयपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच और दबिश की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें