राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने 24 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसी के साथ भाजपा 200 में से 194 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है।
बता दें कि भाजपा ने शनिवार को भी 8 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें सवाई माधोपुर से विधायक दीया कुमारी की जगह आशा कुमारी मीणा को टिकट दिया गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले रामकिशोर सैनी को बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
मालूम हो कि भाजपा की पहली सूची में 131 और दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। इसके बाद पार्टी ने शनिवार को 8 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। झालरापाटन के मैदान में वसुंधरा राजे और मानवेंद्र सिंह आमने-सामने होंगे।