फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा शुरू, 12 दिसंबर को राहुल-प्रियंका के साथ चलेंगी महिला यात्री

Sat, 10 Dec 2022 10:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

एक दिन के विराम के बाद भारत जोड़ो यात्रा सुबह 8.30 में शुरू हुई। यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। शनिवार के बजाय अब महिला यात्री 12 दिसंबर को राहुल के साथ यात्रा करेंगी। 
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज छठा दिन है। शनिवार को यात्रा की शुरुआत बूंदी के केशोरायपाट से सुबह करीब 8.30 बजे हुई। यात्रा 23.50 किमी का सफर तय करेगी। 

विज्ञापन

10 दिसंबर यानी शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ महिलाएं चलने वाली थीं लेकिन यात्रा में बदलाव किया गया है। अब 12 दिसंबर को राहुल के साथ केवल महिला यात्री ही चलेंगी। प्रियंका गांधी भी इस दिन यात्रा का हिस्सा होंगी। इसे 'महिला शक्ति पदयात्रा' नाम दिया गया है।

विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रियों के साथ तस्वीर खिंचवाते अशोक चांदना - फोटो : Social Media
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल शनिवार सुबह ही रणथंभौर से बूंदी पहुंचे हैं। यात्रा में राहुल के साथ कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी, सीएम अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा, अशोक चांदना साथ चल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा केशोरायपाटन में लालसोट-कोटा हाईवे पर आगे बढ़ेगी। सुबह करीब 11 बजे यात्रा में लंच ब्रेक रखा गया है। दोपहर 3.30 बजे बाद यात्रा का दूसरा फेज स्टार्ट हुआ है। इसके बाद शाम 6:30 बजे कापरेन के बालापुरा चौराहा पर यात्रा का लास्ट पॉइंट रखा है। यहां से आगे कोडक्या में यात्रा का नाइट स्टे रखा गया है।

बता दें कि सोनिया गांधी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए राहुल और प्रियंका भी रणथंभौर पहुंचे थे। अब राहुल ने बूंदी आकर फिर से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ कर दी है। वहीं 10 दिसंबर को यात्रा में महिलाएं चलने वाली थीं। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी की वजह से यात्रा में बदलाव किया गया है। 12 दिसंबर को महिलाएं राहुल और प्रियंका के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें