फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस की अनोखी चेतावनी: कहा-  'मौसी' तैयार हो या न हो, होली पर हुड़दंग मचाने वालों के लिए पुलिस तैयार है 

Tue, 15 Mar 2022 06:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

 पुलिस ने अपने संदेश में लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, नहीं तो आपकी होली खराब हो सकती है। पुलिस हुड़दंग मचाने वालों के लिए पूरी तरह से तैयार है। 
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस ने पोस्टर किया जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली से पहले राजस्थान पुलिस का अनोखा और मनोरंजन से भरे संदेश का पोस्टर वायरल हो रहे है। पुलिस ने अपने संदेश में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को सख्त हिदायत दी है। पुलिस ने अपने पोस्टर में कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाई तो आपकी होली खराब हो सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल होली पर ही एक महिला अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तीन अन्य लोग भी हादसे में अपनी जान गंवा बैठे थे। दरअसल, होली पर कुछ लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। इससे उनका अक्सर कर हादसे होते हैं। दूसरी तरफ संदेश होली पर रंगों की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं, इससे लड़कियों से छेड़छाड़ सहित अन्य तरह की वारदात बढ़ती हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों को संदेश दिया है कि होली मनाए पर काबू में रहें, नहीं तो होली हवालात में मन सकती है।

 
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस का पोस्टर हो रहा वायरल

होली की चेतावनी को लेकर राजस्थान पुलिस का एक पोस्टर भी वायरल हो रहा है। पोस्टर शोले फिल्म का डायलॉग लिखा हुआ है। वीरू कहता है कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा, मर जाऊंगा हट जाओ, इसके बाद पुलिस कहती है कि वीरू मौसी तैयार हो न हो पर पुलिस बिल्कुल तैयार है। पोस्टर में नीचे कहा गया है कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को बख्सा नहीं जाएगा।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें