फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस: विधायक मेघवाल बोले- बाबा साहेब ने संविधान के रूप में देश को दिया पवित्र ग्रंथ

Sat, 06 Dec 2025 08:12 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Dr. BR Ambedkar Mahaparinirvan Diwas: बाड़मेर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक आदूराम मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने संविधान निर्माता के योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने की अपील की।
 
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. अंबेडकर को विधायक आदूराम मेघवाल तथा अन्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि जिलेभर में श्रद्धा, सम्मान और अनुशासन के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में चोहटन रोड स्थित अंबेडकर सर्किल पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां विधायक आदूराम मेघवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, जटिया रैगर समाज के अध्यक्ष सुरेश जाटोल सहित अनेक समाजसेवी और श्रद्धालुओं ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

 
संविधान को बताया देश का सर्वोच्च मार्गदर्शक
कार्यक्रम में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान देश का सर्वोच्च मार्गदर्शक है, जिसे उन्होंने एक पवित्र ग्रंथ के रूप में राष्ट्र को भेंट किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने समाज को समानता का अधिकार दिया और आज आवश्यकता है कि हम संविधान को पढ़ें, समझें और अपने जीवन में उतारें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
 
बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की अपील
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने लोगों से बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एकजुट और सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं। पूर्व प्रधान शिव उदाराम मेघवाल ने डॉ. अंबेडकर को समाज सुधारक, विधिवेत्ता, राजनेता, लेखक, पत्रकार और अर्थशास्त्री के रूप में याद करते हुए कहा कि वे भारतीय लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने वाले महान व्यक्तित्व थे।
विज्ञापन

 
अंबेडकर को बताया ज्ञान और सामाजिक समरसता का प्रतीक
जटिया रैगर समाज के अध्यक्ष सुरेश जाटोल ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने अभिनव विचारों और संविधान निर्माण के माध्यम से भारत को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। भेरूसिंह फुलवारिया ने अंबेडकर के व्यक्तित्व को महान बताते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक दस्तावेज है, जो उनके ज्ञान, दूरदृष्टि और समानता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें- Alwar News: सार्वजनिक कुएं पर अवैध कब्जे का आरोप, दलित समाज ने उठाई आवाज; जूली का सरकार पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

 
मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में पूर्व संयोजक तराचंद जाटोल, समिति के कोषाध्यक्ष महिपाल खोरवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम परिहार सहित कई वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी और उनके योगदान पर विचार रखे। अंत में दो मिनट का मौन रख कर डॉ. भीमराव अंबेडकर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें