बाड़मेर जिले में एक दुष्कर्म पीड़िता ने नवजात शिशु को जन्म दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साथ ही आरोपी की तलाश भी जारी है। पीड़िता हाल ही में 18 वर्ष की हुई है। घटना के समय वह नाबालिग थी। उसने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।