फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Border: BSF ने तारबंदी के पास पाकिस्तानी बाप-बेटे को पकड़ा, पुलिस को सौंपा तो नाबालिग ने कर दी यह मांग

Wed, 08 Oct 2025 09:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer News: बाड़मेर जिले के सेड़वा बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी व्यक्ति और उसके सात वर्षीय बेटे को तारबंदी के पास पकड़ा। पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां अब मामले की गहन जांच में जुटी हैं।
 
विज्ञापन
बाड़मेर बॉर्डर से पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने तारबंदी के पास दो पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा, जिनमें एक नाबालिग बच्चा भी शामिल है। बीएसएफ ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद अब सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ में जुटी हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस को सौंपने पर नाबालिग ने मांगा बिस्किट
जानकारी के मुताबिक, बीएसफ ने जब दोनों बाप-बेटे को पुलिस को सौंपा तो नाबालिग रोने लगा। सुबकते हुए उसने सिंध भाषा में पुलिस से कहा कि भूख लग रही है, खाने को दो। इसके बाद वह फिर से बोला कि भूख लगी है बिस्किट लाकर दो।
 
तारबंदी के नजदीक जीरो पॉइंट पर हुई कार्रवाई
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई सेड़वा थाना क्षेत्र के जानपालिया बॉर्डर पोस्ट के पास की गई। बीएसएफ जवानों ने तारबंदी के नजदीक संदिग्ध गतिविधि देखी और मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए नागरिकों में एक व्यस्क पुरुष और एक सात वर्षीय बालक शामिल हैं। बीएसएफ द्वारा पूछताछ के बाद दोनों को बुधवार को सेड़वा थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- व्यापारी रमेश रुलानिया हत्याकांड: समझौते के बाद धरना खत्म, थाना स्टाफ लाइन हाजिर; गैंगस्टर विरोध से उपजा तनाव
विज्ञापन

 
पकड़े गए नागरिकों की हुई पहचान
पुलिस पूछताछ में वयस्क व्यक्ति ने अपना नाम कानजी पुत्र रायमल, निवासी गांव हेमारी, थाना बलिहारी, जिला थारपारकर (पाकिस्तान) बताया। उसके साथ उसका 7 वर्षीय पुत्र भी मौजूद था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि उनके परिवार के सदस्य पहले भी सीमा पार भारतीय क्षेत्र में आ चुके हैं।
 
संयुक्त एजेंसियां कर रही हैं जांच
एसपी मीणा ने बताया कि अब बीएसएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर पूछताछ कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों तारबंदी के इतने करीब क्यों पहुंचे और उनका मकसद क्या था। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या यह अनजाने में सीमा पार करने का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य छिपा है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बाड़मेर महिला हत्याकांड खुलासा: भतीजे ने क्रिकेट बैट से ली थी जान; चाची संग चाहता था ऐसा रिश्ता; अब गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें