फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बाड़मेर में ब्लैक आउट... घर में रहें, लाइटें बंद रखें; रोशनी वाले बोर्ड-बैनर हटाने के निर्देश

Thu, 08 May 2025 07:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

किसी प्रकार की रोशनी मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों, व्यक्तियों या वस्तुओं की सूचना तत्काल पुलिस, सेना या बीएसएफ को देने का अनुरोध किया गया है। सीमावर्ती गांवों को विशेष सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में गांव खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
टीना डाबी, जिला कलेक्टर बाड़मेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के मध्य मौजूदा हालातों के मद्देनजर बाड़मेर जिले में गुरुवार रात में 9 से सुबह 4 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। आमजन से अनुरोध है कि ब्लैक आउट के दौरान अपने घरों में रहने के साथ सभी लाइटें बंद रखें। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि ब्लैक आउट का आयोजन सुरक्षा कारणों से एहतियात के तौर पर किया जा रहा है। इसको लेकर आमजन को किसी तरह की घबराने की जरूरत नहीं है। इसमें सबका सहयोग अपेक्षित है। पूरे जिले में होने वाले ब्लैक आउट के दौरान गुरुवार रात्रि को रात्रि 9 से सुबह 4 बजे तक समस्त घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली बंद रखें। इस दौरान प्रतिष्ठानों को बंद रखने के साथ समस्त प्रकार के वाहनों की आवाजाही भी बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि नागरिकों को निर्देशित किया गया है कि ब्लैक आउट के दौरान अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। ब्लैक आउट का आयोजन हवाई हमले अथवा भविष्य में आने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए किया जा रहा है। 

विज्ञापन



जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि जिले के समस्त नागरिकों के सहयोग से हर चुनौती का सामना किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगे रोशनी वाले बोर्ड, बैनर, फ्लैक्श हटाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी घर अथवा प्रतिष्ठान में ब्लैक आउट के दौरान रोशनी पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से किसी अनजान व्यक्ति, ड्रोन, संदिग्ध वस्तु या गतिविधि के बारे में तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या बीएसएफ सीमा चौकी अथवा सेना को सूचित करने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: राजस्थान के तीन सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी हमले नाकाम, प्रदेश में हाईअलर्ट; ब्लैकआउट घोषित
विज्ञापन


ब्लैक आउट के दौरान करें यह जरूरी कार्य 
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ब्लैक आउट की स्थिति में नागरिकों को अत्यंत सक्रिय रहना होगा। उनके मुताबिक सायरन बजने पर सतर्क हो जाएं, यदि रात्रिकालीन सायरन बजता है तो नींद में भी सतर्क हो जाएं। प्रकाश स्रोत पूरी तरह बंद रखें, घर की सभी लाइट, इनवर्टर और अन्य विद्युत उपकरण तत्काल बंद करें। जब तक क्लियरेंस या दूसरा सायरन नहीं बजे तब तक पूर्ण अंधकार बनाए रखें। ब्लैक आउट के लिए जिला प्रशासन की ओर से दो चरणों में सायरन बजाने की व्यवस्था की गई है। प्रथम सायरन दो से ढाई मिनट तक बजेगा, द्वितीय सायरन जब तक नहीं बजे, तब तक कोई प्रकाश स्रोत चालू नहीं किया जाए।

ये भी पढ़ें- सायरन बजने पर कैसे हो सतर्क...जोधपुर कलेक्टर ने बताई तरकीब; ब्लैक आउट को लेकर भी दी जानकारी
विज्ञापन


सतर्क रहें, घबराएं नहीं 
जिला प्रशासन के मुताबिक मौजूदा स्थिति में किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान नहीं दें। केवल सरकारी सूचना माध्यमों लाउडस्पीकर, व्हाट्सएप ग्रुप, पंचायत घोषणा, रेडियो की सूचना पर विश्वास करें। अफ़वाह फैलाने वालों से सावधान रहें और पुलिस को सूचित करें। 

सीमावर्ती गांवों के लिए विशेष निर्देश
बीएसएफ एवं पुलिस के निर्देशानुसार आपातकालीन स्थिति एवं जरूरत पड़ने तथा गांव खाली करने की स्थिति में सहयोग करें। इस दौरान बुजुर्गों, बच्चों एवं दिव्यांगों को प्राथमिकता दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें