फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए धरना: विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कुर्सी छोड़ी, अधिकारियों के सामने बैठे जमीन पर; जानें फिर क्या?

Fri, 23 Jan 2026 08:23 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में पेयजल संकट को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और समाधान नहीं मिलने पर अधिकारियों के सामने धरने पर बैठ गए। हरसानी गांव में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विधायक रविंद्र भाटी जमीन पर बैठकर अधिकारियों से बात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर जिले में कड़ाके की सर्दी के बावजूद पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शिव विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से बनी पानी की समस्या को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पहुंचे और जलदाय विभाग कार्यालय में अधिकारियों के सामने धरने पर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार, विधायक भाटी जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता परशुराम वर्मा से पानी की समस्या को लेकर बातचीत करने पहुंचे थे। जब उन्हें समस्या के स्थायी समाधान को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने कुर्सी छोड़ दी और अधिकारी के सामने जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक पानी की समस्या का समाधान सुनिश्चित नहीं किया जाएगा, वे धरने से नहीं उठेंगे।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने रैली निकालकर बाजार बंद कराया
दरअसल, बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र के हरसानी गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। गांव के लोग पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे हैं। इसी क्रम में बुधवार को ग्रामीणों ने रैली निकालकर बाजार बंद कराया। ग्रामीणों की पीड़ा को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी दोपहर बाद बाड़मेर स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और एईएन परशुराम वर्मा के कक्ष में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फंड पर विवाद: कांग्रेस ने भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का लगाया आरोप, सांसदों के फंड खर्च पर सियासी टकराव तेज

विधायक ने कहा कि वे पिछले एक वर्ष से लगातार पानी की समस्या को लेकर विभाग को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पाइपलाइन नहीं बिछाई जा रही है और गांव के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आंखों में आंसू हैं और हालात बेहद गंभीर हैं।

नहीं माने भाटी

विज्ञापन

विधायक भाटी ने अधिकारियों से लिखित में यह आश्वासन देने की मांग की कि किन-किन स्थानों पर और कितने दिनों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि एक साल में भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, तो इसका जवाब जनता को कौन देगा।

इस दौरान अधिकारी विधायक को बार-बार कुर्सी पर बैठने के लिए मनाते रहे, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक विधायक रविंद्र सिंह भाटी जलदाय विभाग कार्यालय में धरने पर बैठे हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें