फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें? कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- जयपुर में कानून व्यवस्था फेल

Thu, 09 Apr 2026 04:47 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में तीन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इनकी वजह से सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। जयपुर समेत राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस ने इन वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया है। 

विज्ञापन
जयपुर में तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर जयपुर एक बार फिर शर्मसार होता दिख रहा है, जिस राजधानी में सरकार और प्रशासन का पूरा अमला बैठता है। वहां आज सरेआम अपराध से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस ने इन वीडियो को सोशल मीडियो में पोस्ट किया है और शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


इसमें एक वीडियो जयपुर का  बुधवार देर रात का बताया जा रहा है। इसमें 4 से 5 युवक बेरहमी से एक युवक को सरिए और डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं।  दूसरी घटना में एक युवती से छेड़छाड़ की गई है। जयपुर में महिलाओं से छेड़छाड़ का यह बीते एक सप्ताह में तीसरा वाकया है, जो सोशल मीडिया में सुर्खियां बन चुका है। तीसरी घटना रोड रेज की है, जिसमें एक घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन कुचलती हुई निकल गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


आइए जानते हैं पहला मामला
सड़क के किनारे एक युवक से मारपीट की गई, जो कि महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वेज फार्म सर्किल के पास हुई। यहां पर आपसी लेन-देन को लेकर विवाद में पांच युवकों ने अपने ही परिचित पर हमला कर दिया। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही चेतक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच की जा रही है। यह विवाद पुरानी लेन-देन और रंजिश से जुड़ा हुआ है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान के बाद  उनकी तलाश की जाएगी। 
विज्ञापन


दूसरा मामला
वहीं, दूसरी घटना की लोकेशन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- “ये शर्मनाक तस्वीरें राजस्थान की हैं, जहां सड़कों पर बहन-बेटियों के साथ खुलेआम छेड़छाड़ हो रही है और बदमाश आम लोगों की पिटाई कर रहे हैं। बीजेपी की #पर्ची_सरकार में कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। इस कुशासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”



ये भी पढ़ें- राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाला: एसीबी की बड़ी कार्रवाई; फरार पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल दिल्ली से गिरफ्तार


तीसरा मामला
एक अन्य घटना करतारपुरा स्थित चौधरी कॉलोनी की है। यहां रहने वाली 63 वर्षीय कलावती गुर्जर घर के बाहर बैठी थीं। परिजनों के अनुसार, वह लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थीं और तबीयत खराब होने के कारण बाहर आकर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पास में खड़े एक पुरुष ने समय रहते खुद को बचा लिया, लेकिन कलावती संभल नहीं पाईं। वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और करीब 15 फीट तक घसीटते हुए निकल गई। पूरी घटना का वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मौके पर वैन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका के पति का एक माह पहले ही निधन हुआ था और वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें