फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Tension: जैसलमेर में पाकिस्तान ने फिर की हमले की नाकाम कोशिशें, बाड़मेर-गंगानगर में हाई रेड अलर्ट

Fri, 09 May 2025 09:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर/जैसलमेर

सार

बाड़मेर में कंप्लीट ब्लैक आउट किया गया। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जो जहां है वहीं रहे। कोई भी मूवमेंट नहीं करे। बाड़मेर कलेक्टर ने जम्मू में फिर से पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल के बाद निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
बाड़मेर में अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को एक बार फिर से दुस्सास शुरू कर दिया। अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने भारत में हमले की कोशिशें शुरू कर दी हैं। जैसलमेर में शुक्रवार को भी पाकिस्तान की ओर से आने वाले कई हवाई हमलों को रोका गया। हमले की इन नाकाम कोशिशों के बाद रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई सीमावर्ती जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। हमलों के तुरंत बाद, पोकरण में सायरन बजने लगे और क्षेत्र में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया। हमले के बाद, जोधपुर में आधी रात से शुरू होने वाला ब्लैकआउट तुरंत लागू कर दिया गया। बाड़मेर, श्रीगंगानगर और फलौदी में भी ब्लैकआउट लागू किया गया।
विज्ञापन



सुरक्षा के नजरिए से बाड़मेर कलेक्टर ने हाई रेड अलर्ट की घोषणा करते हुए लोगों से घरों में जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाड़मेर के लिए हाई रेड अलर्ट की सूचना है, कंप्लीट ब्लैक आउट किया गया है इसलिए आमजन से अपील की जाती है कि कृपया घरों में रहें। संपूर्ण ब्लैकआउट की पालना करें। किसी भी तरह की रोशनी न करें। वाहन लेकर बाहर न निकलें। वहीं गंगानगर में भी हाई रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जो जहां है वहीं रहे। कोई भी मूवमेंट न करें। आमजन से अपील की है कि किसी तरह से पैनिक नहीं फैलाए।

पाकिस्तान की ओर से आज भी हमले की नाकाम कोशिशें जम्मू से शुरू की गईं। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को लगातार दूसरी रात जम्मू क्षेत्र में धमाके सुनाई दिए और सायरन बजने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें