राजस्थान में मौसम साफ रहने से अगले 4-5 दिन तापमान बढ़ेगा। हालिया बारिश के बावजूद कई शहरों में पारा सामान्य से नीचे है, जबकि बाड़मेर सबसे गर्म रहा। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है।
हालिया दिनों में हुई लगातार बारिश व ओलावृष्टि के बाद अब अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश् में मौसम साफ रहने का अनुमान है। जयपुर मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि गुरुवार से दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज होगा।
पिछले कुछ समय से जारी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब कमजोर पड़ गया है। बुधवार को कुछ स्थानों को छोड़ अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। हालांकि, बीते करीब 20 दिनों में सक्रिय रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अप्रैल में भी ठंडक का एहसास बना हुआ है और दिन का तापमान सामान्य से करीब 2 से 9 डिग्री तक नीचे दर्ज किया जा रहा है। मार्च में जहां प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं बुधवार को सर्वाधिक तापमान चित्तोड़गढ़ में 35.2 डिग्री रहा।
कई जिलों में हल्की बारिश
सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन में बढ़ने लगी गर्मी
प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो 8 अप्रैल को मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा। अजमेर में अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 16.9 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि वनस्थली टोंक में 31.2 और 17.5 डिग्री रहा। अलवर में 28.2 और 15.2, जयपुर में 28.6 और 17.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। पिलानी में 28.8 और 14.2, सीकर में 27.5 और 15 डिग्री दर्ज हुआ। कोटा में 30.2 और 19.6, चित्तौड़गढ़ में 33.8 और 22.6 डिग्री तापमान रहा। उदयपुर में 31.1 और 20.5 डिग्री दर्ज हुआ।
वहीं बाड़मेर में सबसे अधिक 35.2 डिग्री अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। जैसलमेर में 32.8 और 19, जोधपुर में 32.5 और 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर में 30.2 और 17.3, चूरू में 31 और 15.7 डिग्री तापमान रहा। श्रीगंगानगर में 30.2 और 14.7, बारां में 30.7 और 18.1 डिग्री दर्ज किया गया।
जालोर में 33.3 और 22.8, सिरोही में 28.1 और 17.2 डिग्री तापमान रहा। फतेहपुर में 29.5 और 15.4, करौली में 30.4 और 18.3 डिग्री दर्ज हुआ। दौसा में 30.6 और 17.6, प्रतापगढ़ में 31.6 और 20.8 डिग्री तापमान रहा। झुंझुनूं में 28.1 और 14.8 तथा पाली में 33.5 और 18.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।