फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेर में भीषण हादसा: NH 68 पर पिकअप से कार की जबरदस्त टक्कर, उड़े परखच्चे; चार लोगों की मौत, एक गंभीर

Tue, 14 Apr 2026 06:54 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer Car-Pickup Collision: बाड़मेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कार और पिकअप गाड़ी के बीच हुई भीषण भिड़ंत में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां कार और पिकअप गाड़ी के बीच हुई भीषण भिड़ंत में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना इलाके में मंगलवार को दोपहर बाद नेशनल हाईवे 68 पर हरसाणी फांटा और जालीपा सड़क मार्ग के बीच कार और पिकअप की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिकअप गाड़ी हादसे के बाद और नियंत्रित होकर पलट गई, जिससे गाड़ी में भरा सामान सड़क पर बिखर गया। इस गाड़ी में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

 
हादसे की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट खुद मौके पर पहुंचे और पूरे हादसे की जानकारी जुटाई। इधर, बाड़मेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत और उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा जिला अस्पताल भी पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने हादसे की जानकारी जुटाकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अलवर में केमिकल भरे ट्रक की ट्रैवल बस से टक्कर; महिला-बच्चे समेत तीन की मौत, 30 यात्री घायल
विज्ञापन

 
दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों में कुल पांच लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से कार सवार एक महिला और मासूम बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पिकअप गाड़ी में सवार एक घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस उनके पास मिले गाड़ी के दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त करने में जुटी हुई है। पुलिस ने 4 शवों को मोर्चरी में रखकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
 
बाड़मेर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि हरसाणी फांटा बीएसएफ गेट के पास कार और पिकअप गाड़ी के बीच टक्कर हुई है। पिकअप में सवार एक व्यक्ति घायल है, जबकि कार में सवार चार लोगों की मौत हुई है। गाड़ी की दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान करने के साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें