फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: बेटियों के प्रति बढ़ रहे अपराध पर सर्व समाज ने की बैठक, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Aug 2025 10:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में बेटियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर सर्व समाज ने बुधवार को व्यापक विरोध जताया। बैठक में नाबालिग बालिकाओं के अपहरण, ब्लैकमेलिंग और शोषण जैसे गंभीर मामलों को लेकर चिंता जताई गई और समाज से सजग रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते सर्व समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटियों के प्रति बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम बुधवार को सर्व समाज सड़कों पर उतरा। जिला और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। राय कॉलोनी स्थित जांगिड़ पंचायत भवन में अखिल जांगिड़ ब्राह्मण जिला सभा बाड़मेर के नेतृत्व में सर्व समाज का बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में पिछले दिनों जिले के गुड़ामालानी और धनाऊ थाना क्षेत्र में सुथार समाज के परिवारों के साथ हुई निंदनीय और पीड़ादायक घटनाओं को लेकर आक्रोश जताते हुए निंदा की गई।

विज्ञापन


जांगिड़ ब्राह्मण जिला सभा बाड़मेर के जिलाध्यक्ष निंबाराम जांगिड़ भियाड़ ने कहा कि जो घटनाक्रम हुआ वह अत्यंत निंदनीय और पीड़ादायक है, जिससे न केवल सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि पूरा समाज आहत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नाबालिग बालिकाओं को बहलाकर ले जाना, ब्लैकमेल करना, उनका शोषण करना जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। क्षेत्रों में ऐसे असमाजिक तत्व एक गैंग बनाकर इन नाबालिग बालिकाओं को निशाना बनाते हैं और उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण करते हैं।

ये भी पढ़ें- सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 9 थानेदारों को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, IAS/RAS पर भी गिरी गाज
विज्ञापन


यह हम सब की जिम्मेदारी है कि ऐसे असमाजिक तत्वों से अपने परिवारों को बचाएं और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दे। पुलिस प्रशासन इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करे। समय रहते सजग नहीं हुए तो परिवारों को तबाह होते देर न लगेगी। ऐसे असमाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए खतरा है।
विज्ञापन


बैठक के बाद सैकड़ों की संख्या में सर्व समाज के लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री ने नाम जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुलिस थाना गुड़ामालानी और धनाऊ में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए मुलजिमानों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें