फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'विधायक निधि जनता की अमानत, स्टिंग ऑपरेशन की निष्पक्ष जांच से सामने आए सच्चाई', बोले विधायक भाटी

Fri, 19 Dec 2025 10:27 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer News: शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने विधायकों के स्टिंग ऑपरेशन पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि जनता की अमानत है और टैक्सपेयर्स के पैसे का उपयोग केवल जनहित में ही होना चाहिए। साथ ही भाटी ने राज्य सरकार की दो साल की उपलब्धियों पर भी तंज कसा।
 
विज्ञापन
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने तीन विधायकों के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष व गहन जांच आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन

 
सदाचार समिति और फॉरेंसिक जांच की मांग
रवींद्र सिंह भाटी ने कहा कि इस प्रकरण की जांच सदाचार समिति की बैठक में होनी चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि फॉरेंसिक जांच के माध्यम से तथ्यों की पुष्टि की जाए, जिससे किसी भी तरह की शंका की गुंजाइश न रहे।
 
विधायक निधि को बताया जनता का पैसा
भाटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विधायक निधि जनता का पैसा है, किसी व्यक्ति का निजी धन नहीं। जनता ने विधायकों को इस राशि की रखवाली के लिए चुना है और यह टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई है, जिसकी हर एक पाई जनता के हित में खर्च होनी चाहिए।
विज्ञापन

 
सिस्टम पर भरोसा, दोषियों को सजा की उम्मीद
उन्होंने कहा कि उन्हें सिस्टम पर पूरा भरोसा है और जांच के बाद दोषियों को सजा मिलेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि यदि कभी सिस्टम ही सिस्टम की भेंट चढ़ जाए, तो मीडिया और उनके जैसे विधायक सच्चाई को सामने लाने का काम करेंगे।
 
विधायक निधि को लेकर स्पष्ट रुख
अमर उजाला के एक अन्य सवाल पर रवींद्र सिंह भाटी ने कहा कि यदि विधायकों को पैसा कमाना है तो वे व्यापार करें, इसमें कोई रोक नहीं है, लेकिन विधायक निधि से छेड़छाड़ करना जनता के साथ सीधा धोखा है।



यह भी पढ़ें- Rajasthan: अरावली पर खतरे को लेकर विधायक भाटी ने पीएम को लिखा पत्र, SC की 100 मीटर नीति पर पुनर्विचार की मांग
 
उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति ईमानदार और मेहनती होता है, उसे चुनाव जीतने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती। राजनीति में साफ-सुथरी छवि और जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है।
विज्ञापन


किसानों के धरने पर क्या बोले भाटी?
किसानों के मुद्दे पर भी रविंद्र सिंह भाटी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोई यों ही धरने पर नहीं बैठ जाता है। यूरिया मांग रहे हैं, उनका हक है। बिजली मांग रहे हैं, उनका हक है। पानी मांग रहे हैं, उनका हक है। वहीं, राज्य सरकार के दो साल की उपलब्धियों पर रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि विकास कहां है? आपको दिख जाए तो हमें भी बताएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें