मनचले ने की महिला से छेड़छाड़, बदले में मिली जूता थैरेपी
- फोटो : अमर उजाला
जिले में एक मनचले युवक को राह चलती महिला को छेड़ना भारी पड़ गया। दरअसल महिला अपने काम से कहीं जा रही थी, इसी दौरान मनचले युवक ने उसे गलत तरीके से इशारे किए। इस बात से नाराज महिला ने हाथों में जूता लेकर सरेआम मनचले की जमकर धुनाई की।
शहर की मुख्य सड़क पर इस तरह का घटनाक्रम देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ ने भी लगे हाथ अपना गुस्सा निकलते हुए मनचले की जमकर पिटाई की। मनचले युवक को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने हाथ से जोड़कर महिला से जोड़कर माफी मांगी, जिसके बाद भीड़ ने उससे छोड़ दिया। इस मामले को लेकर अब तक महिला की ओर से कोई रिपोर्ट थाने में नहीं दी गई है, हालांकि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: Ajmer News: किराये के विवाद में हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्टल और 12 कारतूस बरामद
घटना शुक्रवार दोपहर बाड़मेर जिला अस्पताल की पुलिस चौकी के पास की है। महिला का कहना है कि वह किसी काम से आज बाड़मेर मुख्यालय आई थी। इस दौरान अस्पताल चौकी के पास युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद महिला ने जूता उतारकर उसकी पिटाई कर दी। हालांकि इस मामले को लेकर महिला की ओर से थाने में अब तक कोई शिकायत नहीं की गई है।