फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रात को फोन कर धमकाया': भजन गायक रावणा और विधायक भाटी में रार! सोशल मीडिया पर बच्चे की टिप्पणी से बढ़ा विवाद

Sat, 28 Mar 2026 07:17 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer News: भजन गायक छोटू सिंह रावणा और विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया। रावणा ने फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया, जबकि भाटी ने प्रतिक्रिया से पहले तथ्यों की पुष्टि करने और जिम्मेदारी से व्यवहार करने की बात कही।
विज्ञापन
भजन गायक रावणा के आरोपों पर विधायक भाटी ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भजन गायक का आरोप है कि शिव विधायक ने रात को 11 बजे फोन करके धमकाया। जबकि विधायक भाटी का कहना है कि जिम्मेदार व्यक्ति को टिप्पणी करने से पहले वास्तविकता जान लेनी चाहिए।

विज्ञापन


दोनों के बीच विवाद का कारण सोशल मीडिया पर एक बच्चे द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो है। जिसमें उसने कहा कि उसने रविंद्र सिंह भाटी से मिलने के लिए कई बार फोन और मैसेज किए, लेकिन भाटी उससे नहीं मिले। जबकि दूसरे बच्चे ने जब वीडियो जारी कर भाटी से मिलने की मांग की तो भाटी ने उससे वीडियो कॉल पर बात की। इस वीडियो पर प्रसिद्ध गायक छोटू सिंह रावणा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कमेंट करके लिखा कि बेटा, अगर तुम रील स्टार होते तो अब तक तुम्हारे पास कई नेता आ जाते।

विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan: एक केस, 20 जांच अधिकारी, 11 साल बाद भी चार्जशीट नहीं; VIP ड्यूटी का बहाना, जानें क्या है मामला?
विज्ञापन

 
भजन गायक छोटू सिंह रावणा का आरोप है कि उनके इस कमेंट के बाद रात को करीब 11 बजे रविंद्र सिंह भाटी का फोन आया। उसमें उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि दो बार तो मैंने तुझे छोड़ दिया, अब जो कर रहे हो वह ठीक नहीं है, यह मेरा लास्ट कॉल है। छोटू सिंह का कहना है कि यह उनका एक सामान्य कमेंट था। जैसे सोशल मीडिया पर यूजर्स करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि डरने वाला नहीं हूं, मुझे जब भी कुछ ऐसा दिखेगा। अगर आपको बुरा लगा है तो आप अपनी जगह बुरा मान सकते हैं।

इस मामले को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है वह (छोटू सिंह रावणा) जिम्मेदार व्यक्ति हैं। जिम्मेदार व्यक्ति को टिप्पणी या प्रतिक्रिया देते समय वास्तविकता जान लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी का राजनीतिक टूल नहीं बनना चाहिए। भाटी ने कहा कि कोई जरूरतमंद आता है तो उसे मना नहीं करते हैं। जब कभी ऐसा विषय आता है तो उसे गंभीरता से लेते हैं। उसके बाद भी अगर कोई नैरेटिव बिल्ड करने के लिए इस तरह से करता है तो गलत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें