जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को एक हॉस्टल में नाबालिग स्कूली छात्रा के आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा दोपहर के समय स्कूल से अपने हॉस्टल भोजन करने के लिए आई थी और इसी दौरान अपने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।
हादसे की सूचना पर चौहटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि स्कूल से करीब 50 मीटर दूर स्थित छात्रावास में बुधवार को दोपहर का भोजन करने के लिए छात्र स्कूल से हॉस्टल गई थी। लंच टाइम पूरा होने के बाद भी जब छात्रा वापस क्लास में नहीं पहुंची तो टीचर्स के कहने पर क्लासमेट उसे बुलाने गई, जहां उसे इस हादसे का पता चला। इसके बाद उसने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी और पुलिस को सूचना देकर आनन-फानन में बालिका को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: Sirohi News: शादी के तीन दिन बाद जहरीला खाना खिलाकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, दो साथियों के साथ उप्र से गिरफ्तार
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बालिका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। अब परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।