फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: सीमावर्ती केलनोर गांव में रहवासी घर में लगी आग, BSF जवानों ने समय रहते पाया काबू

Sun, 16 Nov 2025 09:55 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer News: बाड़मेर जिले के चौहटन उपखंड क्षेत्र में सरहदी केलनोर गांव की भीलों की बस्ती में रविवार को अचानक एक रहवासी घर में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे बीएसएफ जवानों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घर में लगी आग पर बीएसएफ जवानों ने समय रहते पाया काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले के चौहटन उपखंड क्षेत्र में सरहदी केलनोर गांव की भीलों की बस्ती में रविवार को अचानक एक रहवासी घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे कच्चे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि छप्पर में रखा चारा और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना में छप्पर में बंधी एक बकरी भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


आग लगते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बीएसएफ के कंपनी कमांडर अतुल कुमार सुमन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कंपनी कमांडर अपनी टीम के 12 जवानों के साथ पानी का टैंकर, एम्बुलेंस एवं अन्य आवश्यक उपकरणों सहित मौके पर पहुंचे।

बीएसएफ जवानों ने ग्रामीणों की मदद से तेजी से रेस्क्यू शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास के अन्य घर भी आग की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर मिला था मनीषा का नोचा हुआ शव: परिजन अस्पताल में दे रहे धरना, अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग बुझाने में बीएसएफ जवानों की तत्परता, मेहनत और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, यह आग मंगलाराम पुत्र महेशाराम भील के रहवासी घर में लगी थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन परिवार का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग भी की है ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें