फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: ‘नफरत के बाजार में चली मोहब्बत की दुकान’, जश्न मनाते हुए कांग्रेसियों ने लगाए जय श्री राम ने नारे

Sat, 13 May 2023 02:41 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि देश में भाजपा के नफरत के बाजार में राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान चल गई। कर्नाटक की जनता ने भाजपा की नफरत की राजनीति को सिरे से नकार दिया है। देश की जनता मोहब्बत चाहती है। आपस में भाईचारा चाहती है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने मनाया जश्न। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर शहर के अहिंसा सर्किल पर कर्नाटक विधानसभा में मिली बंपर जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी और नगर परिषद सभापति दिलीप माली के नेतृत्व में पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिले भारी बहुमत के बाद कांग्रेस पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मना रहे हैं। बाड़मेर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए और मुंह मीठा करवाकर खुशियां मनाई।

नफरत के बाजार में चल गई मोहब्बत की दुकान

विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि देश में भाजपा के नफरत के बाजार में राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान चल गई। कर्नाटक की जनता ने भाजपा की नफरत की राजनीति को सिरे से नकार दिया है। देश की जनता मोहब्बत चाहती है। आपस में भाईचारा चाहती है। भाजपा की नफरत की राजनीति ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है।

बजरंग बली भगवान हैं, भाजपा के वोटर नहीं
बाड़मेर नगर परिषद सभापति दिलीप माली ने भाजपा द्वारा चुनाव में बजरंग बली के नाम से राजनीति करने पर तंज कसते हुए कहा कि बजरंग बली भगवान हैं। उनके लिए सब राजनीतिक पार्टियां एक बराबर हैं। इस बार बजरंगबली ने कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद दिया है, जिसके चलते कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा में बंपर जीत हासिल की है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत की खुशी मना रहे कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न में भाजपा की तर्ज पर जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारे लगाकर जश्न मनाते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें