फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बारां के छबड़ा में कुदरत का कहर, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें चौपट; किसानों में मायूसी

Fri, 20 Mar 2026 09:45 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Baran Weather Update: बारां के छबड़ा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से पाली ग्राम पंचायत सहित कई गांवों में फसलें बर्बाद हो गईं। खड़ी और कटी फसल को नुकसान हुआ। किसानों ने सालभर की मेहनत पर पानी फिरने की बात कहकर सरकार से राहत मांगी।
विज्ञापन
बारां के छबड़ा में कुदरत का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले के छबड़ा उपखंड में शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र के किसानों को गहरी चोट पहुंचाई है। बेमौसम हुई इस बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन

 
पाली ग्राम पंचायत सहित कई गांवों में भारी नुकसान
इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर पाली ग्राम पंचायत और उसके आसपास के करीब एक दर्जन गांवों में देखने को मिला है। यहां खेतों में खड़ी फसलें तेज हवाओं और ओलों के कारण आड़ी पड़ गईं, जबकि पहले से कटी हुई फसलें पानी में भीगकर खराब हो गईं। किसानों के अनुसार, कुछ ही समय में हालात पूरी तरह बदल गए।
 
भीगने से खराब हुई फसल की गुणवत्ता
जिन किसानों ने अपनी फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए रखी थी, वह लगातार बारिश के कारण भीग गई। इससे अनाज के दानों की चमक फीकी पड़ गई है और उनकी गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। ऐसे में बाजार में फसल को उचित दाम मिलने को लेकर किसानों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन




पढ़ें- Weather Update: दौसा में दूसरे दिन भी बारिश, बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जला; ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
विज्ञापन

 
ओलावृष्टि से बालियां टूटीं, पैदावार पर असर
ओलावृष्टि के चलते फसलों की बालियां टूटकर गिर गईं, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि इस नुकसान की भरपाई करना आसान नहीं होगा और आने वाले समय में आर्थिक संकट गहरा सकता है।
 
मेहनत पर फिरा पानी, किसानों में आक्रोश
पाली ग्राम पंचायत क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पूरे साल की मेहनत कुछ ही मिनटों की बारिश और ओलावृष्टि ने बर्बाद कर दी। फसलों के खराब होने से किसानों में मायूसी के साथ-साथ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। प्रभावित किसानों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मदद और राहत की गुहार लगाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें