फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारां में निकाय चुनाव का बिगुल बजा: 6 निकायों के लिए दो चरणों में होगा मतदान, 1.90 लाख मतदाता करेंगे फैसला

Thu, 20 Aug 2026 11:02 AM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

चुनावी इंतजार खत्म होने के साथ ही जिले के 6 नगरीय निकायों में चुनावी रण सज गया है। 210 वार्डों में होने वाले चुनाव में 1 लाख 90 हजार 190 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। कार्यक्रम जारी होते ही आचार संहिता भी लागू हो गई है।
विज्ञापन
बारां में निकाय चुनावों की तारीख तय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नगर निकाय चुनावों का लंबा इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। बारां जिले के सभी 6 निकायों में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। कुल 210 वार्डों में 1 लाख 90 हजार 190 मतदाता अपने पार्षद चुनेंगे। इनमें 96,903 पुरुष, 93,279 महिला और 8 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले के सभी 6 शहरी निकाय क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने अधिकारियों को 24, 48 और 72 घंटों में आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पहले चरण में 9 सितंबर को बारां नगर परिषद, अंता और सीसवाली में मतदान होगा। दूसरे चरण में 11 सितंबर को छबड़ा, अटरू और मांगरोल में वोट डाले जाएंगे। सभी 6 निकायों की मतगणना 14 सितंबर को एक साथ होगी।

बारां जिले का सबसे बड़ा चुनाव बारां नगर परिषद का होगा। यहां 60 वार्डों में 90,827 मतदाता पार्षद चुनेंगे। जिले के कुल मतदाताओं के करीब 48 प्रतिशत मतदाता अकेले बारां में हैं। 2020 की तुलना में इस बार 7,702 मतदाता बढ़े हैं। तब 83,125 मतदाता थे। इस बार पुरुष मतदाता 3,604 और महिला मतदाता 4,097 बढ़ी हैं। ट्रांसजेंडर मतदाता भी 2 से बढ़कर 3 हो गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: अजमेर निकाय चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर बवाल; कांग्रेस का 20 से ज्यादा वार्डों में गड़बड़ी का दावा

अटरू और सीसवाली नवीन नगर पालिकाएं हैं, यहां पहली बार नगर पालिका चुनाव होंगे। सदस्य पद के लिए 27 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त रहेगी। 1 सितंबर को संवीक्षा और 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पार्षद चुनाव के बाद सभापति चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। सभापति के लिए 15 सितंबर को लोक सूचना, 16 को नामांकन, 17 को संवीक्षा, 18 को नाम वापसी होगी। मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। उपसभापति का चुनाव 22 सितंबर को होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें