फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: आवारा कुत्ते ने मासूम पर किया हमला, बचाने पहुंची मां पर भी झपटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Tue, 28 Jul 2026 01:31 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

छबड़ा कस्बे में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पालीवाल कृष्णा विहार कॉलोनी में एक आवारा कुत्ते ने बच्चे और उसकी मां पर हमला कर दिया हालांकि पड़ोसी की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
 
विज्ञापन
आवारा श्वान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के छबड़ा कस्बे की पालीवाल कृष्णा विहार कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कॉलोनी में एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंची उसकी मां पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। हालांकि समय रहते पड़ोसी की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान पड़ोस में मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कुत्ते को खदेड़ दिया, जिससे बच्चे और उसकी मां की जान बच गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आयुष्मान योजना: लंबे अरसे से अटके क्लेम; 98 हजार से ज्यादा शिकायतें, अफसर बोले 72% मामलों की जांच पूरी
विज्ञापन


घटना के बाद पालीवाल कृष्णा विहार कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।

कॉलोनीवासियों ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय आवारा और आक्रामक कुत्तों को विशेष अभियान चलाकर जल्द पकड़ा जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें