फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारां मंडी में मक्का की रिकॉर्ड आवक: ढाई लाख कट्टे पहुंचे; उपज रखने की जगह नहीं बची

Wed, 28 Oct 2026 09:28 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

राजस्थान के बारां कृषि उपज मंडी में मक्का की रिकॉर्ड आवक से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। मंगलवार को करीब ढाई लाख कट्टे मक्का पहुंचने से शेड, प्लेटफॉर्म और सड़कें उपज से भर गए।
विज्ञापन
बारां मंडी में मक्का की रिकॉर्ड आवक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि उपज मंडी बारां में इन दिनों फसलों की भारी आवक के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी हैं। मंगलवार को मंडी में मक्का की करीब ढाई लाख कट्टों की रिकॉर्ड आवक हुई। इससे मंडी परिसर के शेड, प्लेटफॉर्म, सड़कें और चौक मक्का के ढेर से भर गए। हालात ऐसे हो गए कि किसानों की नई उपज रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची।
विज्ञापन


मंडी में पहले से ही करीब डेढ़ लाख कट्टे कृषि जिंसों का माल जमा था। इसके बाद मक्का की बंपर आवक होने और माल का उठाव धीमी गति से चलने के कारण जगह की समस्या गंभीर हो गई। वहीं, पर्याप्त मजदूर उपलब्ध नहीं होने से माल को मंडी परिसर से बाहर पहुंचाने का काम भी प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ते माल के ढेर के चलते मंडी में कृषि जिंसों की नीलामी और अन्य व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया है।

मंडी परिसर में जगह की कमी को देखते हुए मंडी प्रशासन ने बुधवार को सभी कृषि जिंसों की नीलामी बंद रखने का निर्णय लिया है। बुधवार को मंडी में पहले से जमा माल का उठाव कराया जाएगा, ताकि परिसर में नई उपज रखने के लिए जगह बनाई जा सके और व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अनूठी पहल: हादसे में गंवाया अगला पैर, राजस्थान में अब कृत्रिम अंग के सहारे फिर चलेगी गाय; मिली नई जिंदगी
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि बुधवार को माल के उठाव पर ध्यान दिया जाएगा। इसके बाद गुरुवार को मक्का को छोड़कर धान सहित अन्य कृषि जिंसों की नीलामी की जाएगी। मंडी में लगातार बढ़ रही आवक के बीच अब माल के शीघ्र उठाव और पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें