फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: नरेश मीणा की कार पर हमला, समर्थकों ने पूर्व सरपंच की गाड़ी में आग लगाई, आठ लोग डिटेन

Sat, 20 Dec 2025 07:58 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

आज दिन में आखेड़ी गांव में एक परिचित के यहां से शोक संवेदना व्यक्त कर लौट रहे नरेश मीणा की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले के विरोध में मीणा समर्थकों ने हंगामा किया और पूर्व सरपंच तोलाराम मीणा की कार को आग के हवाले कर दिया।
 
विज्ञापन
नरेश मीणा पर हमला, समर्थकों के साथ धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में शनिवार को नरेश मीणा पर हुए हमले के बाद इलाके में तनावपूर्ण हालात बन गए। अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर शीशे तोड़ दिए। घटना से नाराज नरेश मीणा के समर्थकों ने पूर्व सरपंच के घर पर पथराव किया और एक कार में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरेश मीणा आखेड़ी गांव में एक परिचित के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए हालांकि इस हमले में नरेश मीणा को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन


हमले के बाद मीणा के समर्थकों ने आरोप लगाया कि यह हमला अंता विधायक प्रमोद जैन भाया के समर्थक माने जाने वाले पूर्व सरपंच तोलाराम के बेटे और उसके साथियों द्वारा किया गया है। आरोपों के बाद बड़ी संख्या में समर्थक ग्राम आखेड़ी पहुंचे और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें: SSC दिल्ली पुलिस चालक भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल: बिना माउस छुए ही भर रहे थे जवाब, क्या थी सात लाख की डील?

घटना के बाद नरेश मीणा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए पूर्व सरपंच तोलाराम के घर का ताला तोड़कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब तक 8 लोगों को डिटेन किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल से एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों ने प्रदर्शन किया। नरेश मीणा समर्थकों के साथ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए और पूरे मामले को साजिश बताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें