फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran Collectorate Bomb Threat: बारां कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर चला सघन तलाशी अभियान

Fri, 19 Dec 2025 01:24 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Baran News: बारां कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। परिसर खाली कर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड से तलाशी कराई गई। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जांच जारी है।
 
विज्ञापन
तलाशी अभियान में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिला कलेक्टर के आधिकारिक ईमेल आईडी पर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एहतियातन पूरे जिला कलेक्ट्रेट परिसर को तुरंत खाली करवा दिया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

विज्ञापन

 
कर्मचारियों और आम लोगों को कराया गया बाहर
धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 6 बजे प्राप्त हुआ था, जिसकी जानकारी जिला कलेक्टर रोहिताश्व तोमर को दी गई। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद सभी अधिकारी, कर्मचारी और अपने कार्यों से पहुंचे आम नागरिकों को बाहर निकाल दिया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग भी उस समय कलेक्ट्रेट में मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षा कारणों से प्रवेश नहीं दिया गया।
 
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात
सूचना के बाद कोटा से बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से कलेक्ट्रेट परिसर की एंटी सबोटाज चेकिंग शुरू की गई। कलेक्ट्रेट के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली गई, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु की पहचान की जा सके।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Rajasthan: जर्मन दंपति सहित छह लोग हिरासत में, बॉर्डर एरिया में किराए के घर में चल रहा था अवैध चर्च-धर्मांतरण
विज्ञापन

 
पुलिस का बयान, जांच जारी
बारां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा के सभी मानकों के तहत कार्रवाई की गई। कलेक्ट्रेट परिसर को पूरी तरह खाली कर सघन जांच की गई है। फिलहाल तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच प्रक्रिया जारी रखी गई है।
 
सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सतर्कता
घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं, ताकि धमकी देने वाले की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें