फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: हाट बाजार चढ़ा घटिया निर्माण की भेंट, विधायक की नाराजगी का भी नहीं दिखा असर

Thu, 08 Jan 2026 06:12 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Baran News: जिले के ग्राम पंचायत दांता में सरकारी पैसे के बंदरबाट का एक नजारा देखने के लिए मिला है। जहां विधायक कोष से बनने वाले चबूतरे के नाम पर ठेकेदार ने पुराने चबूतरे की मरम्मत करके खानापूर्ति कर दिया है।

विज्ञापन
लोगों की शिकायत सुनते विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां के केलवाड़ा कस्बे की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दांता में विधायक कोष से बने हाट बाजार में धांधली और प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार द्वारा बनाए गए चबूतरों को पूरी तरह नकार दिया है। 10 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत होने के बावजूद भी मौके पर कोई नया ठोस निर्माण नहीं हुआ। महज पूर्व में बने चबूतरों की मरम्मत कर खानापूर्ति कर दी गई।
विज्ञापन




विधायक की भी नहीं सुन रहे अधिकारी
हाल ही में बीते दिनों दांता ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित ग्रामीण समाचार समाधान शिविर के दौरान विधायक डॉ. ललित मीणा ने मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता देखी थी और भारी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए थे। विधायक के कड़े रुख के बावजूद, तीन सप्ताह का समय बीत चुका है। न तो ठेकेदार मौके पर लौटा है और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी ने सुध ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे जिम्मेदार
हाट बाजार में आने वाले दुकानदारों का कहना है कि ये चबूतरे उनके किसी काम के नहीं हैं। लाखों के बजट और विधायक की सक्रियता के बावजूद अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें