फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: गोदाम की आड़ में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो संचालक गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 08:58 AM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

बारां के मंडोला क्षेत्र में गोदाम की आड़ में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी पर प्रशासन ने कार्रवाई कर परिसर सीज किया। विस्फोटक सामग्री जब्त हुई। सुरक्षा कारणों से 100 मीटर क्षेत्र खाली कराया गया। 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Freepik/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां शहर के समीप मंडोला क्षेत्र में पटाखा गोदाम की आड़ में संचालित की जा रही अवैध पटाखा फैक्टरी पर जिला प्रशासन ने 20 फरवरी को बड़ी कार्रवाई करते हुए परिसर को सीज कर दिया। आबादी क्षेत्र के नजदीक अवैध रूप से बारूद और पटाखों का भंडारण किए जाने से जन-धन को संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।

नगर परिषद आयुक्त भुवनेश कुमार मीणा की ओर से फैक्टरी संचालकों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्टरी और गोदाम में रखे बारूद एवं अन्य विस्फोटक सामग्री के सैंपल जब्त किए।

विज्ञापन


पढ़ें: भाजपा नेता की बेटी से शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 11 लाख की ठगी, फेसबुक दोस्त निकला साइबर ठ

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अदांसु ने मामले की जांच किशनगंज थाना अधिकारी को सौंपी है। वहीं एसडीएम विश्वजीत सिंह के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से फैक्ट्री के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को एहतियातन क्षेत्र खाली करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्टरी से जुड़े दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिला प्रशासन के अनुसार, फैक्टरी में रखे बारूद और पटाखों की मात्रा, प्रकार और उनकी वैधता की जांच की जा रही है। विस्तृत जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें