फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अंता उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली पहुंचे प्रमोद जैन भाया, राहुल गांधी ने दी बधाई

Tue, 18 Nov 2025 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां/नई दिल्ली

सार

Baran News: अंता उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। भाया ने मिठाई खिलाई, राहुल ने चुनावी रणनीति की सराहना करते हुए ऐतिहासिक जीत पर ब  बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रंधावा, डोटासरा और जूली भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले की अंता विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से विजयी हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से 10 जनपथ स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने भाया को जीत पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

 
विजय के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे भाया
अन्ता उपचुनाव में कड़ी टक्कर के बीच मिली ऐतिहासिक जीत के बाद प्रमोद जैन भाया मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। उनके साथ राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे।
 
राहुल गांधी को खिलाई मिठाई, भेंट किया पुष्पगुच्छ
मुलाकात के दौरान प्रमोद जैन भाया ने राहुल गांधी को अपनी जीत की मिठाई खिलाई और पुष्पगुच्छ भेंट किया। दोनों नेताओं के बीच उपचुनाव की रणनीति और परिणाम पर विस्तृत चर्चा हुई। भाया ने राहुल गांधी को बताया कि किस तरह पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत हासिल हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘छह कांग्रेस विधायक JDU में... गहलोत बिहार जाकर रोक सकें तो रोक लें’, पूर्व CM को किसने दी चुनौती?
 
राहुल गांधी ने की भाया की तारीफ
राहुल गांधी ने कहा कि प्रमोद जैन भाया और कांग्रेस संगठन ने पूरी चुनावी रणनीति के साथ मैदान में उतरकर कड़ी टक्कर दी और ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भायाजी की कार्यशैली उन्हें पहले से पता थी और उन्हें पूरा विश्वास था कि वे उपचुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाएंगे। राहुल गांधी ने भाया को जीत के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

 
कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण जीत का संदेश
अंता उपचुनाव में मिली यह जीत राजस्थान कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राहुल गांधी से मिली शुभकामनाओं से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें