फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: अंता उपचुनाव परिणामों के बीच दर्दनाक हादसा, नाबालिग ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या की

Fri, 14 Nov 2025 11:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

धाकड़खेड़ी गांव में एक 17 वर्षीय बेटे ने रास्ते में हुए विवाद के बाद अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
नाबालिग ने पिता की चाकू मारकर हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले से पिता-पुत्र संबंधों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 17 वर्षीय बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना अंता थाना क्षेत्र के धाकड़खेड़ी गांव में हुई। पुलिस के अनुसार नाबालिग शुक्रवार को स्कूल से अपने नाना के घर जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी पिता से मुलाकात हो गई। पुलिया के पास दोनों के बीच विवाद बढ़ा और गुस्से में बेटे ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस उप अधीक्षक श्योजीलाल मीणा ने बताया कि मृतक हंसराज का लगभग दो महीने पहले पत्नी सीमाबाई से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सीमा अपने छोटे बेटे के साथ मायके रूपखेड़ा (जिला झालावाड़) चली गई। नाबालिग बेटा धाकड़खेड़ी गांव के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है और रोजाना 25 किलोमीटर दूर बाइक से आना-जाना करता है।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: सोशल मीडिया पर खुद को 'डॉन' बताने वाला आरोपी हिरासत में, जोधपुर में हुलिया बदलकर कर रहा था नौकरी
विज्ञापन


शुक्रवार को स्कूल से लौटते समय हंसराज ने बेटे को गांव के बाहर पुलिया पर रोक लिया। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद बेटे ने चाकू से हमला कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और नाबालिग आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


मृतक हंसराज मजदूरी करता था। उसके दो बड़े बेटे चिंटू और जोनू अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि विवाद अचानक हुआ या इसके पीछे कोई और कारण था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें