फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: बारां में ट्रक-कार भिड़ंत से दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल; शादी समारोह से लौट रहे थे सभी कार सवार

Sat, 06 Dec 2025 05:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Baran Accident: बारां के मंडोला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हुए। सभी कार सवार कोटा से शादी समारोह से लौट रहे थे। घायलों को उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया।
 
विज्ञापन
बारां में कार-ट्रक की जोरदार भिड़ंत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडोला के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, सभी कार सवार कोटा में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। मंडोला के पास अटरू की ओर से आ रहे ट्रक ने बारां की तरफ जा रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: सास के टुकड़े कर की हत्या, चांदी के लिए काटे पैर; नाती को भी उतारा मौत के घाट; इस वजह से नाराज था दामाद
 
दुर्घटना में छबड़ा के नदी क्षेत्र निवासी मुन्नी देवी (80) पत्नी कैलाश नारायण और कामिनी (80) पुत्री राजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सतीश (55) पुत्र कैलाश नारायण, उर्मिला (50) पत्नी सतीश और पवन (52) पुत्र कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मुन्नी देवी और कामिनी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सतीश, उर्मिला और पवन को कोटा रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और ट्रक चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें