फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anta By-election: उपचुनाव के प्रचार में उतरे दिग्गज, कांग्रेस और भाजपा ने झोंकी ताकत, आज अशोक गहलोत की एंट्री

Sat, 08 Nov 2025 08:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

अंता उपचुनावों की सरगर्मी के बीच आज कांग्रेस की ओर से प्रचार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंट्री हो रही है, जबकि भाजपा की प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा पहले से ही वहां मौजूद हैं।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार चरम पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंता उपचुनावों के लिए राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है। गांव-गांव और चौपाल-चौपाल में जनसंपर्क अभियान तेज हो चुका है।

विज्ञापन


आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में अंता पहुंच रहे हैं। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक शांति धारीवाल, अशोक चांदना, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया सहित कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री और विधायक अंता क्षेत्र में सक्रिय हैं। ये सभी गांव-गांव जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाएं कर रहे हैं और मतदाताओं से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हौसले को सलाम: पढ़ाई कर रहे भाई-बहनों ने दिखाई बहादुरी, प्लास्टिक जाल में फंसे हिरण को बचाकर पेश की मिसाल
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी अपने दिग्गज नेताओं की पूरी फौज चुनाव मैदान में उतार दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह, गुर्जर आरक्षण समिति के संयोजक विजय सिंह बैसला, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री मंजू बाघमार, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मनोज राजोरिया, विधायक राधेश्याम बैरवा, ललित मीणा, भागचंद ताकड़ा, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर सहित कई नेता लगातार सभाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाते हुए भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन के पक्ष में कमल खिलाने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें