Anta By-election: अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बारां जिले के मांगरोल में रोड शो किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल रहीं। रोड शो में समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही और माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बारां की अंता विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मांगरोल में भव्य रोड शो किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं। रोड शो में भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और दोनों नेताओं ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया।