फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: घरेलू कलह का खौफनाक अंजाम, कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की हत्या, आरोपी पति 24 घंटे में गिरफ्तार

Mon, 30 Mar 2026 04:04 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।
 
विज्ञापन
कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कवाई थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि 28 मार्च को सूचना मिली थी कि ग्राम दिलोद निवासी विमला बाई पर उसके पति दयाचंद ने हमला किया है। सूचना मिलते ही कवाई थाना प्रभारी राजपाल सिंह तंवर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कवाई पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: Jaipur Crime News: जयपुर में शराब ठेके पर बवाल; स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, बाइक को लगाई आग
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपी दयाचंद ने कुल्हाड़ी से हमला कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राजेश चौधरी के सुपरविजन और अटरू डीएसपी रामानंद यादव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। कवाई थाना प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

पुलिस ने आरोपी दयाचंद को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें